चार दिन में श्री राम मंदिर के लिए जुटाए सौ करोड़ 

 अयोध्या 
रामजन्मभूमि में विराजमान रामलला के मंदिर निर्माण के लिए रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से शुरू किए गये निधि समर्पण अभियान के चौथे दिन तक करीब सौ करोड़ का आंकड़ा छू गया है। ट्रस्ट के महासचिव एवं विहिप के अन्तरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंपत राय ने बताया कि पहले दिन 24 घंटे में ही 23 करोड़ की धनराशि बैंकों में जमा हो चुकी थी। इस तरह अब तक सौ करोड़ की राशि के जमा होने की जानकारी  हुई है।

 उन्होंने बताया कि देश भर से निधि समर्पण की सूचनाएं दो तरह से मिल रही हैं। पहली कार्यकर्ताओंं की ओर से दी जा रही है और दूसरी बैंकों की ओर से दी जा रही है।  इन सूचनाओं में अभी अंतर दिख रहा है क्योंकि कई जगहों पर चेक क्लीयरेंस में विलंब के कारण यह अंतर स्वाभाविक भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि आप किसी अपरिचित व्यक्ति कोई राशि न सौंपें। ट्रस्ट महासचिव ने यह भी बताया कि बैंकों में धन जमा कराने के लिए प्रत्येक टोली में डिपाजिटर बनाए गये हैं जिन्हें यूनीक आईडी नंबर आवंटित किए गये हैं। बिना यूनीक आईडी के किसी बैंक में धन जमा ही नहीं होगा। बताया गया कि देश भर से अब तक 22 हजार डिपाजिटर बैंकों में पंजीकृत हो गये हैं। इसका अर्थ है कि सम्बन्धित टोलियों के डिपाजिटर बैकों में धनराशि जमा करने गये थे। यह भी जानकारी मिली कि पूरे देश में बैंकों को यूनीक आईडी अपडेट कर भेजने वाली संस्था 'धनुष' जैसे-जैसे अपडेट दे रही है वैसे--वैसे डिपाजिटर की संख्या भी बढ़ती जा रही है। 22 हजार की संख्या में अभी वृद्धि होगी।  

Source : Agency

7 + 6 =

Name: धीरज मिश्रा (संपादक)

M.No.: +91-96448-06360

Email: [email protected]